नंदलाल तुरी
पाकुड़ में आज सोमवार को सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी आर्थिक सशक्तिकरण क्षमता बढ़ाने और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि RSETI के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम असिस्टेंट बुककीपर, कॉस्ट्यूम ज्वेलरी और फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी प्रशिक्षण—भी युवाओं और महिलाओं को कौशल आधारित रोजगार के लिए तैयार कर रहे हैं।
इस मौके पर प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा किए और प्रशिक्षण से मिली सीख को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में RSETI निदेशक राजेश कुमार मिश्रा और जिला कार्यक्रम प्रबंधक (JSLPS) प्रवीण मिश्रा उपस्थित थे। स्वागत एवं मंच संचालन संस्थान के वरिष्ठ संकाय एवं कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्धन द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रशिक्षण की रूपरेखा और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर RSETI के संकाय वापी दास सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
