logo

पश्चिमी सिंहभूम में छोटे भाई ने पत्थर से कूचकर की बड़े भाई की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

murder21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रेंगालबेड़ा गांव में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी। यह घटना बीते बुधवार देर रात की है, जिसकी सूचना पुलिस को गुरुवार को मिली।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को रेंगालबेड़ा के छप्पल टांड़ में सोहराय पर्व मनाया जा रहा था। इसी दौरान दोनों भाई, अनीश और आशीष, के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों लड़ते-लड़ते घर से कुछ दूरी पर चले गए। इसी बीच, छोटे भाई अनीश ने अपने बड़े भाई आशीष को पत्थर से कूचकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि अनीश ने पत्थर से बड़े भाई की गर्दन को रगड़-रगड़ कर गला रेत दिया, जिससे आशीष की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अनीश ने परिजनों को इसकी जानकारी दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी अनीश की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है।



 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand News updates manoharpur News updates latest Jharkhand News manoharpur News manoharpur news Updates