logo

क्राइम : 2 जिलों में पति ने की पत्नियों को उतारा मौत के घाट, किसी ने टांगी से काटा तो किसी ने फेंका बम

llllkklklklk.jpg

गुमलाः
राज्य के 2  जिलों में पतियों ने अपनी-अपनी पत्नियों की बेरहमी से हत्या कर दी है। मामला गुमला और देवघर जिले का है जहां किसी ने टांगी से काटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है तो किसी ने बम से पत्नी को उड़ा दिया। पहला मामला गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के डुमरडीह का है जहां पति ने टांगी से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। गुमला पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

आरोपी ने सुसाइड की कोशिश की थी
बताया जा रहा है कि एक महीने पहले पति ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। आरोपी की पहचान निर्मल महतो के रूप में हुई है। वहीं मृतका की पहचान सबिता देवी के रूप में हुई है।  घटना शुक्रवार अहले सुबह करीब 4:30 बजे की है। मृतिका के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुटी है। 


आपसी विवाद में कर दी पत्नी की हत्या
दूसरी घटना देवघर जिला के बुढ़ई थानाक्षेत्र की है। जहां पति ने आपसी विवाद में बम फेंककर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने हत्यारा पति मुकुल झा को गिरफ्तार कर लिया।  जानकारी के मुताबिक मुकुल झा और उसकी पत्नी के बीच हमेशा शराब पीने के कारण झगड़ा होता था। हत्यारा पति मुकुल झा पेशे से ड्राइवर है। बुधवार देर रात वह घर पहुंचा। जिसके बाद पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गयी कि आवेश में आकर उसने 35 वर्षीय पत्नी शिशुकला देवी पर बम से हमला कर दिया। बम सीधे पत्नी के सिर पर लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।