logo

पाकुड़ में हैवान बन गया पति, पत्थर से कूच दिया पत्नी का सिर; गिरफ्तार

पाकुड़_इमेज_.jpeg

पाकुड़

पति ने पत्नी की पत्थर से बहरामी से हत्या 
पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में पति ने अपने ही पत्नी को पत्थर से सर कूचल कर हत्या कर दिया गया है। 9 अप्रैल को लिट्टीपाड़ा थाना को सूचना मिली कि एक महिला जिसका नाम बैदी पहाड़ीन, उम्र लगभग 22 वर्ष, पिता सोनिया पहाड़िया ग्राम गांदुपरता थाना लिट्टीपाड़ा पाकुड़ को उनके पति के द्वारा माथा में पत्थर से वार कर हत्या कर दी है। पिता के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस ने विशेष टीम बनाई 
घटना के बाद मृतिका के पिता ने लिट्टीपाड़ा थाना कांड संख्या 15/2026 दिनांक 09.04.2026 धारा- 103(1)/238 BNS तहत केस दर्ज किया गया। मुक्त कांड में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के द्वारा एक विशेष छापेमारी दल की गठन की गई।आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुर्म कबूलवाया  
पुलिस टीम ने त्वरित कारवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और सूचना के आधार पर आरोपी बेसगा पहरिया  (23 वर्ष), पिता सीता पहाड़िया, ग्राम  पाडरकोला,थाना पाकुड़ में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त अपना संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थापन हेतु कार्रवाई की जा रही है।

Tags - Pakur murder caseLittipara police stationHusband killed wifeStone attack murderJharkhand crime newsDomestic violence caseWoman murder casePolice arrest accusedBNS case registeredPakur district news