logo

पिछले चुनावों में बीजेपी को सिर्फ 38% और इंडिया गठबंधन को 62% वोट मिले- गुलाम अहमद मीर 

congress5.jpeg

रांची  

लोकसभा समन्वय समिति की बैठक में झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद ने कहा कि पिछले चुनावों में बीजेपी को सिर्फ 38% और इंडिया गठबंधन को 62% वोट मिले। इसी तथ्य से बीजेपी के जनाधार को समझ लेना चाहिये। बता दें कि ये बैठक फेलिसिटी बैंक्विट बड़ा घाघरा, डोरंडा, रांची में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ का प्रबंधन हर हाल में मजबूत होना चाहिए। वहीं, सभा का संचालन रांची जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने किया। विषय प्रवेश प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संगठन महासचिव अमुल्य नीरज खलखो ने कराया। बैठक में रांची लोकसभा अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष और काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रत्याशी तय करते समय इन बातों का रखा जायेगा ध्यान
गुलाम अहमद मीर साहब ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और बताया कि लोकसभा के प्रत्याशियों के चुनाव में मूलवासी, युवा चेहरा, महिला और अनुभवी वरीष्ठ कांग्रेसजनों को ध्यान में रखा जाएगा। मीर ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अगर आप ठान लें तो बीजेपी को उखाड़ फेकेंगे। क्योंकि आप उनसे कहीं ज्यादा मजबूत हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि पार्टी जिस किसी को उम्मिद्वार बनाती है, उसे जीत दिलाने के लिए मैं अपनी भूमिका निभाउंगा। प्रदेश कर्याकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि बीजेपी सरकार आदिवासी विरोधी होने के साथ-साथ जल-जंगल और जमीन को अडानी के हाथों में सौपने की तैयारी में है। तिर्की ने बीजेपी को जड़ से उखाड़ फेंकने का आहवान किया।


रांची सीट से तय होती है राज्य की दशा और दिशा 
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रांची लोकसभा सीट झारखण्ड की दिशा और दशा तय करती है। मौके पर उपस्थित खिजरी के विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में सूई से लेकर जहाज बानाने तक का काम किया। इसे आज बीजेपी सरकार बेचने का काम कर रही है। सरायकेला खरसांवा के जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने विश्वास दिलाया कि हमारे क्षेत्र से लोकसभा का वोट प्रतिशित सबसे अधिक होगा। सरायकेला खरसांवा प्रभारी संजीव वास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि योग्य उम्मिदवार को पार्टी प्रत्याशी बनाती है तो परिणाम अच्छे होंगे। 

 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn