logo

कृषि मंत्री का दावा : दुमका केंद्रीय कारा मेन गेट फायरिंग मामले में अराधियों की 24 घंटे के अंदर होगी गिरफ्तारी-बादल पत्रलेख

badal13.jpg
द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने दुमका केंद्रीय कारा के मेन गेट पर अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मैं भरोसा दिलाता हुं की 24 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुमका से दिल्ली तक लोगों की मानसिकता बदली है। हिसांत्मक घटनाएं लगातार वृद्धि हो रही है। जिस पर लगाम लगाने की जरूरत है, और ऐसे में समाज को आगे आना पड़ेगा है। ये बातें मंत्री बादल पत्रलेख ने दुमका के कांग्रेस कार्यालय में कही है। दरअसल, आज भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती है। इस अवसर पर मंत्री बादल पत्रलेख ने देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।