logo

साहिबगंज में आजसू नेता एमटी राजा ने थामा तीर-कमान, JMM में हुए शामिल; कल्पना मुर्मू सोरेन ने पार्टी में किया स्वागत

a927.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, साहिबगंज:

साहिबगंज में आजसू पार्टी के नेता एमटी राजा बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये। कल्पना मुर्मू सोरेन की मौजूदगी में एमटी राजा ने तीर-कमान थाम लिया। हेमंत सोरेन के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है। कल्पना मुर्मू सोरेन ने खुद एमटी राजा को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

कल्पना मुर्मू सोरेन ही, पति हेमंत सोरेन का सोशल मीडिया अकाउंट चलाती हैं। उन्होंने लिखा, हर हाथ तीर-कमान थामेगा, झामुमो का कारवां बढ़ता जायेगा। साहिबगंज से आजसू नेता श्री एमटी राजा जी का झामुमो परिवार में हार्दिक स्वागत और जोहार। झारखण्ड के जन नेता हेमन्त जी को षड्यंत्र के तहत परेशान करने वाले विपक्ष की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। न झारखण्ड झुका है, न झारखण्डी झुकेगा। जय जोहार! जय झारखण्ड! हेमन्त है तो हिम्मत है!