logo

सुदेश महतो ने पार्टी पदाधिकारियों को दिया 3D मंत्र, बोले- डेडिकेशन, डिसिप्लिन और डिटरमिनेशन दिलाएगा कामयाबी

a1812.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

गुरुवार (29 फरवरी) को रांची में आयोजित आजसू पार्टी के जिला प्रभारियों की बैठक में सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी अपनी क्षमता से राज्य में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। आप सभी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए प्रतिदिन जमीनी स्तर पर कार्य करें। राजनीति पार्ट टाइम नहीं फुल टाइम जिम्मेदारी है। पार्टी मुद्दों के साथ ही सेवाभाव से भी काम करें। पार्टी कार्यकर्ता के साथ सामाजिक कार्यकर्ता बनने की आवश्यकता है। हमें आपस में समन्वय और सामंजस्य बना कर काम करना है। संगठनात्मक स्वरूप को धरातल में ले जाने की तैयारी है। रांची के हर घर, गली, अपार्टमेंट में पार्टी के शुभचिंतक हैं, उन्हें पार्टी से जोड़ने की जरूरत है। 

गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आजसू पार्टी के नवनियुक्त लोकसभा, विधानसभा एवं प्रखंड प्रभारियों का स्वागत और सम्मान किया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी का निष्ठापूर्वक वहन करने का संकल्प लिया।

सुदेश महतो ने प्रभारियों-पदाधिकारियों को दिया थ्री-डी मंत्र
मौके पर उपस्थित सभी प्रभारियों और पदाधिकारियों को सुदेश कुमार महतो ने डी थ्री का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को डेडिकेशन, डिसिप्लिन और डिटरमिनेशन यानी समर्पण, अनुशासन और दृढ़ निश्चय के साथ संगठन विस्तार, मजबूती और क्षेत्र की समस्या को उठाने तथा जनता के बीच रहकर उनके विश्वास को जीतना है। राज्य में व्याप्त अराजकता के खिलाफ हम सभी को संगठित होकर कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर घर जाने और राज्य सरकार की वादाख़िलाफियों के बारे में जनता को अवगत कराने को कहा। आजसू आंदोलन से उपजी पार्टी है। सभी कार्यकर्ता एसी कमरों में बैठ कर नहीं जमीनी स्तर पर उतरकर काम करें। 

पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली विधानसभा समेत रांची जिला के बेस्ट कैडर शादाब राजा (सल्लू खान) को बताया। उन्होंने कहा कि सल्लू खान दिन रात क्षेत्र की गरीब, असहाय और बेसहारों की  सेवा में लगे रहते हैं। रिम्स आने वाले मरीजों के लिए दिन रात कार्य करते हैं। जनता के प्रति उनका समपर्ण उन्हें रांची जिला का बेस्ट कैडर बनाता है।

बैठक में बुद्धिजीवी संघ के इन सदस्यों ने लिया हिस्सा
बैठक में अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, महासचिव मुकुंद चन्द्र मेहता, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हसन अंसारी, राजेन्द्र मेहता, तमाड़ विधानसभा प्रभारी हरेलाल महतो, खिजरी विधानसभा प्रभारी जयपाल सिंह, कांके विधानसभा प्रभारी अशोक नाग, मंडर विधानसभा प्रभारी निर्मला भगत समेत सभी प्रखंड प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित रहें। 

हजारीबाग परिसदन में भी हुई पार्टी की अहम बैठक
हजारीबाग परिसदन में हजारीबाग लोकसभा और हजारीबाग जिला प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत मुख्य रूप से हुए शामिल। इस दौरान डॉ. देवशरण भगत ने बैठक में उपस्थित सभी प्रभारियों और पदाधिकारियों को अपने अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन विस्तार और मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करें। एक दूसरे की सहायता से हमें 24 में राज्य में होने वाले राजनीतिक बदलाव और झारखंड के नवनिर्माण का वाहक बनना है।