logo

Palamu : दिल्ली वाले प्रेमी के लिए नाबालिग परिवार छोड़ हुई फरार, बीच रास्ते से लोको पायलट उठाकर ले गया अपने घर

bhagi_hui_ladki.jpg

पलामूः
पलामू जिले की एक नाबालिग लड़की को रेलवे के एक ट्रेन चालक के क्वार्टर से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि लड़की को दिल्ली में रहने वाले एक लड़के से प्यार हो गया जिसके लिए वह घर परिवार छोड़कर अकेले ही दिल्ली जा रही थी। लड़की क्लास 8 में पढ़ती है। वह स्कूल ड्रेस में घर से निकली थी इसके बाद प्रेमी से मिलने के लिए उसने डालटनगंज स्टेशन से ट्रेन पकड़ा और अकेले ही रवाना हो गयी। लेकिन फिर वह बरवाडीह स्टेशन में उतर गई। लड़की को एक लोको पायलट ने स्टेशन पर अकेले देखा तो वह उसे अपने साथ लेकर अपने क्वार्टर चला गया। मामला सदर थाना क्षेत्र का है। 


4 माह पहले हुई दोस्ती 
लड़की जब देर रात घर नहीं पहुंची परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की को बरवाडीह से बरामद किया। नाबालिग बच्ची अपने प्रेमी से शादी करने के लिए घर से निकल गई थी। पूछताछ में लड़की ने बताया कि 4 माह पहले ही उसकी दोस्ती दिल्ली वाले लड़के से हुई है। पहले फोन पर बातचीत शुरू हुई थी लेकिन अब वह प्यार करने लगी है।लड़की ने बताया कि उसने लड़के को बता दिया था कि वह उससे शादी करना चाहती है। इस लिए दिल्ली आ रही है। पुलिस का कहना है कि जरूर लड़के ने शादी से इनकार कर दिया होगा इसलिए लड़की बीच रास्ते में ही उतर गई। 

 


पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया 
बरवाडीह स्टेशन पर से लोको पायलट लड़की को अपने घर ले गया। पुलिस ने लड़की के मोबाइल नंबर की जांच की। पता चला कि वह बरवाडीह में है। पूछताछ के बाद लड़की और लोको पायलट को छोड़ दिया गया। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में जांच अभी आगे भी जारी रहेगी।