logo

पाकुड़ में बिना माइनिंग चालान के बालू ले जा रहे ट्रेलर को चालक ने जबरन भगाया, लावारिस वाहन जब्त

cgjhkdgk.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ के हिरणपुर प्रखंड के दुलमिडांगा स्थित चेकनाका से मंगलवार पूर्वान्ह एक ट्रेलर बिना माइनिंग चालान के बालू लदे होते हुए जबरन भागने की घटना सामने आई है। ट्रेलर के चालक ने जांच के दौरान चेकनाका पर तैनात अधिकारियों से माइनिंग चालान दिखाने में विफल रहने के बाद वाहन को पतना की ओर भागा लिया। इस दौरान चेकनाका के पास लावारिश अवस्था में एक टियागो वाहन भी बरामद किया गया।
घटना के बाद हिरणपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी मनोज कुमार और थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने चेकनाका पहुंचकर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सेवेन हांसदा से जानकारी ली। मजिस्ट्रेट ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे ट्रेलर (वाहन संख्या जेएच 16 जे 5651), जो हिरणपुर की ओर आ रहा था, को जांच के लिए रोका गया। ट्रेलर में तिरपाल से ढके बालू पाया गया। जब चालक से माइनिंग चालान मांगा गया तो उसने कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया और बिना माइनिंग चालान के ही पतना जाने की कोशिश की। मजिस्ट्रेट ने बताया कि करीब आधे घंटे तक ट्रेलर खड़ा रहा, लेकिन फिर चालक ने उसे जबरन भगा लिया। इस बीच, चेकनाका के पास एक टियागो वाहन (संख्या जेएच 04 वाई 1601) लावारिश अवस्था में पाया गया, जिसे पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया।
इस घटना के संबंध में मजिस्ट्रेट ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि बिना माइनिंग चालान के बालू लदे ट्रेलर को जबरन भगा लिया गया है। इस मामले में संबंधित वाहन के मालिक और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस घटना की सघन जांच की जाएगी और बिना माइनिंग चालान के खनन पदार्थों को नहीं जाने दिया जाएगा। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। चेकनाका के पास लावारिश हालत में मिले टियागो वाहन को भी जब्त किया गया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि बालू माफियाओं की दबंगई चेकनाका पर चरम पर पहुंच चुकी है, जहां वे अवैध खनन और परिवहन के कारोबार में लगे हुए हैं। एक बिडंबना यह है कि चेकनाका में लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले दो महीनों से खराब पड़े हैं, जिन्हें अब तक दुरुस्त नहीं किया गया है।

 

Tags - jharkhand news updates latest jharkhand News Pakur news Updates latest jharkhand Updates Jharkhand news updates Jharkhand news in hindi Pakur News Updates Jharkhand News in hindi jharkhand News Updates Pakur news Pakur news in hindi latest Paku