logo

उपमुखिया को विधवा से हुआ प्यार, सौतेले भाई ने पकड़ा तो चाकू मारकर कर दी हत्या

मपोकह1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र की हाहाप पंचायत के उपमुखिया एतवा पाहन ने अपने सौतेले भाई मनु पाहन (19 वर्ष) की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार की देर रात साढ़े दस बजे की है। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। 


जमीन बंधक का पैसा लौटाने गया था
थानेदार ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की रात सोमा नामक एक व्यक्ति एतवा के पास अपने बंधक रखे खेत को छुड़ाने के लिए मनु के साथ एतवा के पास गया था। जब सोमा खेत छुड़ाने के लिए 2000 रुपये देने लगा तो एतवा नहीं माना और घर के अंदर चला गया। उसके पीछे मनु भी अंदर घुसा। उसी दौरान एतवा ने मन्नू के पेट में चाकू घोंप दिया। सोमा के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल मनु को अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले मनु ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


विधवा से एतवा का चल रहा है प्रेम प्रसंग 
बताया जा रहा है कि एतवा का प्रेम प्रसंग गांव की एक विधवा से चल रहा है। कुछ दिन पूर्व मन्नू ने एतवा और महिला को एक साथ पकड़ लिया था जिसके बाद दोनों को घर में बंद कर हंगामा मचाया था। इसी बात को लेकर एतवा आक्रोशित था।