logo

लोहरदगा : धर्म छिपाकर नाबालिग से की दोस्ती फिर बनाया शारीरिक संबंध, गिरफ्तार

mahila_thana.jpg

लोहरदगा: 
लोहरदगा की रहने वाली एक नाबालिग ने विशेष समुदाय के एक युवक के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। लड़की ने कहा है कि वह लव जिहाद की शिकार हुई है। पीड़िता ने बताया है कि एक विशेष समुदाय के युवक ने हिंदू बनकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब लड़की को यह बात पता चली तो वह पुलिस के पास इंसाफ की गुहार लेकर पहुंची है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। 


बहला-फुसलाकर बुलाया 
अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि उसका परिचय मांडर थाना क्षेत्र के नवांटांड़ के रहने वाले रब्बानी अंसारी नाम के लड़के के साथ हुई। परिचय रॉन्ग नंबर से हुआ था, दोनों में बातचीत होने लगी। रब्बानी ने अपना नाम साजन उरांव बताया। रब्बानी ने लड़की को बहला फुसलाकर रांची बुला लिया। जहां पर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बना। इसी बीच युवक का आधार कार्ड देख लिया। तब लड़की को मालूम हुआ कि लड़के ने अपना धर्म छिपाया है।  


जान से मारने की धमकी दी 
पीड़िता ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने नाबालिग को कुएं में धकेल कर जान से मारने की कोशिश की। हालांकि, लड़की जैसे तैसे जान बचा कर भाग गई। उसने अपने घर वालों पूरी बात बताई। साथ ही महिला थाना में पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।