logo

मोबाइल पर अश्लील वीडियो, गैंगरेप और मर्डर; सुसाइड बताने को पेड़ से लटका दी नाबालिग की लाश

मोबाइल पर अश्लील वीडियो, गैंगरेप और मर्डर; सुसाइड बताने को पेड़ से लटका दी नाबालिग की लाश

सितेश/चतरा:

चतरा के लवालौंग थानाक्षेत्र में नाबालिग की संदिग्ध मौत मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या की गई थी और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को गमछे के सहारे पेड़ से लटका दिया गया था। इसमें 3 किशोरों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। पुलिस का यह भी कहना है कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखा था। इस जघन्य वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। 

16 अक्टूबर को मिली थी नाबालिग की लाश
गौरतलब है कि 16 अक्टूबर को चतरा के लवालौंग थानाक्षेत्र अंतर्गत एक जंगल से नाबालिग का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। शुरुआत में आत्महत्या की आशंका जताई गई थी, लेकिन घटनास्थल में संदिग्ध परिस्थितियों ने पुलिस को गहराई से मामले की जांच करने को मजबूर किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से बरामद मोबाइल फोन से मिले तकनीकी साक्ष्यों समेत मानवीय स्त्रोतों से मिली जानकारियों के आधार पर 5 किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में नाबालिग के साथ गैंगरेप और हत्या की बात सामने आई। 

पुलिस ने घटनास्थल और मृतक के शरीर से मिले भौतिक साक्ष्यों को जब्त करके फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने से शुरू हुआ घटनाक्रम आखिरकार नाबालिग के गैंगरेप और हत्या तक पहुंच गया। 

Tags - ChatraJharkhand NewsGangrape MurderMinor gangrape murder