logo

केरल में इश्क फिर शादी का वादा, दुमका में लड़की ने हक मांगा तो बॉयफ्रेंड ने दी मौत

death21.jpeg

दुमका 

केरल में इश्क हुआ और इसके बाद प्रेमिका-प्रेमिका अपने निवास स्थान दुमका आ गये। दुमका आने के बाद प्रेमिका को पता चला कि प्रेमी पहले से विवाहित है। इस बीच वो प्रेमी पर विवाह के लिए दबाव बनाती रही। इससे तंग आकर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या गला दबाकर कर दी। हत्या का राज छिपाने के लिए उसने प्रेमिका के शव को टेपरा नदी में बहा दिया। लेकिन कल यानी 27 अप्रैल को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी हत्यारे प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

ये है पूरा मामला 

पुलिस ने बताया है कि मृतका की पहचान कमली मरांडी के रूप में की गयी है। वहीं, गिरफ्तार प्रेमी का नाम बबलू मुर्मू है। बबलू ने अपना जुर्म स्वीकार भी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बबलू औऱ कमली की मुलाकात केरल में हुई थी। जहां वे कुछ दिनों पहले काम करने गये थे। वहीं दोनों में प्रेम हुआ। इसके बाद दोनों दुमका मुधबन आये। दोनों स्थायी रूप से यहीं के निवासी हैं। दुमका पहुंचने के बाद कमली को पता चला कि बबलू पहले से शादी-शुदा है। इसके बाद भी वो शादी के लिए उस पर दबाव बनाती रही। इससे छुटकारा पाने के लिए बबलू ने कमली की हत्या गला दबाकर कर दी। 

क्या कहा पुलिस ने 

पुलिस ने कमली का शव मिलने के बाद तफ्तीश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस दल ने शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के भालपहाड़ी निवासी आरोपी प्रेमी बबलू मुर्मू की निशानदेही पर एक गमछी, एक ओढनी, एक लुंगी और मोबाईल बरामद किया है। गिरफ्तार बबलू ने बताया कि उसके विवाहित  होने की खबर सुनकर कमली की उससे झड़प शुरू हो गयी। आये दिन उसके साथ विवाद होने लगा। उससे छुटकारा पाने के लिए 24 अप्रैल को उसने कमली को उसके घर से बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Murder girlfriendboyfrienddumka