logo

बीजेपी नेता ने झामुमो कार्यकर्ता के खिलाफ अरगोड़ा थाने में दर्ज कराई FIR, जानें मामला

a4210.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और धनबाद लोकसभा प्रभारी सुरेश प्रसाद साव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कथित कार्यकर्ता के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में केस दर्ज कराया है। सुरेश प्रसाद साव ने निखिल कुमार के खिलाफ झूठा आरोप लगाने, ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और बाबूलाल मरांडी सहित उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। सुरेश साव ने दावा किया है कि निखिल, झामुमो का सक्रिय सदस्य है।

गिरिडीह के रहने वाले हैं सुरेश साव
शिकायतकर्ता सुरेश साव मूलरूप से गिरिडीह जिला के शास्त्रीनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने अरगोड़ा थाना को दिए लिखित आवेदन में बताया कि 27 मार्च को जब वे हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में थे तभी उनको किसी ने बताया कि निखिल कुमार नाम के व्यक्ति ने ट्विटर पर उनके और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। 

मानहानि का लगाया आरोप
सुरेश साव ने कहा कि निखिल कुमार के ट्विटर (एक्स) पोस्ट से उनके आत्मसम्मान को धक्का लगा है। उन्होंने निखिल कुमार पर बाबूलाल मरांडी का भी अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निखिल कुमार ने बीजेपी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। 

Tags - Jharkhand BJPJharkhand NewsBabulal MarandiJMM