logo

जामताड़ा में ग्रामीणों ने पुलिस को चोर समझकर पीट दिया, 3 युवक घायल; जोरगुडीह गांव की घटना

a4415.jpg

जामताड़ा: 

जामताड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत जोरगुडीह गांव में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने 'चोर' होने के संदेह में 3 युवकों की जमकर पिटाई कर दी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस केस में पिटने वाले युवकों के बारे में जो जानकारी सामने आई है, वह आपको चौंका देगा। 

चोर के संदेह में कर दी पुलिस की पिटाई
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साइबर पुलिस की एक टीम सिविल ड्रेस में साइबर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए जोरगुडीह गांव पहुंची थी। पुलिस टीम ने 3 संदिग्ध साइबर अपराधियों को हिरासत में लिया और उन्हें अपने साथ ले जाने लगी। इसी दौरान ग्रामीणों को गलतफहमी हुई कि ये सभी चोर हैं। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस और गिरफ्त में मौजूद युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए सबको छुड़ाया
​घटना की सूचना मिलते ही 4 इंस्पेक्टर और 4 दर्जन से अधिक पुलिस जवान तुरंत गांव पहुंचे। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ग्रामीणों के चंगुल से सभी  को छुड़ाया और उन्हें जामताड़ा ले आई। घायल युवकों को तत्काल इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि, पुलिस आधिकारिक तौर पर अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है कि पकड़े गए लोग साइबर अपराधी थे या पुलिस टीम वहां छापेमारी करने गई थी। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Tags - Police Beaten by VillagersJamtara PoliceJamtara NewsCrime News HindiJharkhand Latest News