logo

जामताड़ा में पड़ोसी ने नाबालिग लड़की के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

jmtara_crime.jpg

जामताड़ा
जामताड़ा में अंतर्गत मिहिजाम शहर के वार्ड नंबर 13 में एक नाबालिग लड़की को पड़ोसी ने हवास का शिकार बनाने का प्रयास किया. मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीते 18 अप्रैल की रात की है. पीड़िता के परिवार के अन्य सदस्य किसी निजी काम के सिलसिले में बिहार गए हुए थे और युवती घर में अकेली थी. इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी रंजय यादव ने घर की दीवार लांघी और जबरन अंदर दाखिल हो गया. युवती को निस्सहाय पाकर आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और छेड़छाड़ की.
पीड़िता ने परिजाओं को सुनाई आपबीती
परिजनों के वापस लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद तुरंत मिहिजाम थाने में मामला दर्ज कराया गया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जामताड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रदीप राणा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. पुलिस ने त्वरित दबिश देते हुए आरोपी रंजय यादव को उसके ठिकाने से धर दबोचा. पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है.
​POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने पुष्टि की है कि आरोपी के विरुद्ध मिहिजाम थाना कांड संख्या  22/2026 तथा पोक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 

Tags - rape in jamtara jamtara Crime news jamtara news Updates latest jamtara News jamtara news updates Latest jamtara Crime News Crime News jamtara