जमशेदपुर:
Jamsedpur News: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र में शनिवार (Saturday) को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बाइक को करीब 50 फीट तक घसीटती ले गई। हादसे में बाइक पर सवार 16 वर्षीय सुकदेव सिंह (Sukhdev Singh) की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे 18 वर्षीय असित महतो (Asit Mahto) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है।

टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर हुआ हादसा
घटना टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर हलुदबनी टीओपी पुलिस कैंप के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोटा गांव निवासी असित महतो अपने साथी सुकदेव सिंह के साथ बाइक से डिमना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जमशेदपुर से पटमदा बाजार की तरफ जा रही एक कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक कार के नीचे फंस गई और कार उसे करीब 50 फीट तक घसीटती चली गई।
.jpeg)
तीखे मोड़ पर कार से टकराई बाइक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में एक ही परिवार के कई सदस्य सवार थे। चालक ने बाइक सवारों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सड़क पर तीखा मोड़ होने के कारण हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार के नीचे फंस गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
.jpeg)
अस्पताल में किशोर की मौत, दूसरा रिम्स रेफर
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को कार के नीचे से निकालकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान 16 वर्षीय सुकदेव सिंह की मौत हो गई। वहीं, असित महतो की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। घटना के बाद बोड़ाम थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही