logo

Hazaribagh : लड़की ने छपावाया शादी का इश्तेहार, अगर आपमें भी है यह गुण तो कर सकते हैं संपर्क

लड़की ने छपावाया शादी का इश्तेहार, अगर आपमें भी है यह गुण तो कर सकते हैं संपर्क

हजारीबाग: 
आमतौर पर लड़की की शादी के लिए उसके घरवाले हीं लड़का ढुंढने का काम करते हैं। लेकिन अब लोग अपनी शादी को लेकर बहुत ही खुला विचार रखते हैं और जिसे जैसी इक्षा होती है वो उस अनुसार शादी करना पसंद करते हैं। इसी में हजारीबाग की एक लड़की ने अपनी शादी का इश्तेहार छपवाया है। और इसे मंदिर में चिपका दिया है। लड़की का नाम सुष्मिता है। दरअसल सुष्मिता ने शादी के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। जो लड़का इन शर्तों को पूरा करेगा उन्हें से वे शादी करेंगी। 


फोन नंबर भी दिया है
सुष्मिता का कहना है कि उसके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पिता भी कुछ साल पहले यह दुनिया छोड़ गये हैं।  भाई मानसिक रूप से बीमार है। परिवार का भी कोई मदद नहीं करता है। ऐसे में उन्होंने अपनी शादी के लिए इश्तेहार छपवाया। जिसमें उन्होंने अपनी शर्ते रखीं हैं। इश्तेहार में फोन नंबर भी दिया है। 


किसी भी कास्ट का हो लड़का 
सुष्मिता ने बंगाली दुर्गा स्थान के प्रवेश द्वार पर इश्तेहार दीवार पर चिपकाया है। इश्तेहार में लिखा है कि वे अच्छे लड़के की तलाश में हैं। लड़का अच्छा काम करने वाला होना चाहिये। इसके अलावा पढ़ा लिखा होना चाहिए। उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह किसी भी कास्ट का हो सकता है, लेकिन उसके परिवार की अच्छे से देखभाल करें।