logo

गुमला में पिता ने शराबी बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, बोला- रोज झगड़ा करता था

a1172.jpg

गुमला:

झारखंड के गुमला में  पिता ने बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना गुमला जिला के सिकोई पंचायत अंतर्गत करिडा गांव की है। बताया जाता है कि मृतक 46 वर्षीय रमेश केरकेट्टा शराब का आदी था और अक्सर नशे में घरवालों के साथ झगड़ा करता था। हत्यारोपी, 66 वर्षीय अरुण लोहरा है। रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार तड़के पिता ने सगे बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। 

हत्यारोपी पिता ने कबूल लिया अपराध
पुलिस ने जानकारी दी है कि हत्यारोपी पिता ने अपराध कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका बेटा रमेश लंबे  समय से शराब का आदी था। वह बेरोजगार था और अक्सर शराब के नशे में उनसे झगड़ा करता था। शुक्रवार की रात को भी पिता-पुत्र में झगड़ा हुआथा। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि पिता अरुण लोहरा, बेटे रमेश केरकेट्टा के व्यवहार से लंबे समय से परेशान था।

 

हत्याकांड से पूरे गांव में फैली सनसनी
पिता के हाथों बेटे की हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम  कराकर परिजनों को सौंप दिया, जबकि हत्यारोपी पिता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

Tags - Jharkhand NewsJharkhand News UpdateGumla Murder NewsFather Killed SonSon Killed by Father