logo

गिरिडीह में 10.10 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

giridih_news_ganja_taskar.jpg

गिरिडीह
गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों शिव शंकर साव, हरि शंकर राम, महेंद्र यादव और कमलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 10.10 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. शुरुआती तलाशी में दो आरोपियों के पास से करीब 5 किलोग्राम गांजा मिला, जबकि बाद में पकड़े गए दो अन्य आरोपियों के पास से भी लगभग 5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया.
यह कार्रवाई 23 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक कौशर अली के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने पचंबा थाना क्षेत्र के माथाडीह इलाके में छापेमारी करते हुए सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति में खड़े दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की. तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा बरामद हुआ. इसके बाद कड़ाई से पूछताछ में अन्य साथियों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस संबंध में पचंबा थाना कांड संख्या 38/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 22 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. छापेमारी दल में कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

 

Tags - ganja taskari ganja Smuggling ganja Smuggling in Giridih 4 Smugglers arrested in Giridih Giridih 4 Smugglers Arrested 4 ganja Smugglers Arrested in Giridih