logo

गिरिडीह : आदिवासी लड़की के साथ धर्म छिपाकर युवक ने बनाया संबंध, दुष्कर्म कर हो गया फरार

bacchii2.jpg

गिरिडीहः

तिसरी थाना क्षेत्र की आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने तिसरी थाना में लिखित आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। लड़की ने बताया है कि उसे झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। आवेदन में युवती ने बताया है कि फेसबुक के माध्यम से उसकी जान पहचान साजिद अंसारी से हुई। जो कि डोमचांच बागरीडीह गांव का रहने वाला है। पहले दोनों की दोस्ती हुई फिर प्यार हुआ। फिर व्हाट्सएप्प में दोनों के बीच हर दिन बात होने लगी। इसी बीच साजिद अंसारी ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया और वह इसके झांसे में आ गई और शादी के लिए तैयार हो गई।


धर्म छिपाकर बनाया संबंध 
इसके बाद दोनों ने मिलन का प्लान बनाया। 14 जून को वह आरोपी साजिद से मिलने गई जहां दोनों ने संबंध बनाया। पीड़िता का कहना है कि 20 जून को भी साजिद उसके घर आया और उसे लेकर एक दूसरी जगह चला गया वहां उसे रात भर अपने साथ रखा। फिर शादी करने की बात कही थी। फिर दोनों ने वहां भी संबंध बनाया। 24 जून को साजिद अंसारी को एक पहाड़ी की ओर ले गया। जहां पर साजिद ने उसके साथ संबंध बनाया। फिर उसे बताया कि वह मुस्लिम है और आदिवासीसे शादी नहीं करेगा। इसके बाद साजिद फरार हो गया।