logo

शादीशुदा गर्लफ्रेंड को घर लाकर भाग गया प्रेमी, हाई वोल्टेज ड्रामा

garhwanews.jpg

द फॉलोअप डेस्क, गढ़वा

गढ़वा जिले में एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। वह दो दिनों तक धरने पर बैठी रही, लेकिन प्रेमी के घरवालों ने उसे रखने से इंकार कर दिया। लेकिन इसी बीच प्रेमी घर छोड़ कर फरार हो गया। जिसके बाद प्रेमिका थाना पहुंच कर उसे इंसाफ दिलाने की गुहार लगाने लगी। पूरा मामला जिले के रांका थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव का है।

ऐसे बना था दोनों के बीच प्रेम संबंध 

रानी ने पुलिस को बताया कि उसके शादी को एक साल हुए थे।शादी मेराल थाना के टेटुका गांव निवासी राजू चन्द्रवंशी से हुई थी। लेकिन इस बीच उसे बिहारी यादव नामक एक युवक से प्यार हो गया। बिहारी यादव जिले के सोनपुरवा गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि बिहारी अपनी बहन के ससुराल चित्रविश्राम आना जाना किया करता था। वह भी बिहारी के बहन के ससुराल जाया करती थी। इसी दौरान दोनों की आपस मे जान पहचान हुई। फिर दोनों में दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद वे एक दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों में प्यार हो गया था। 

एक साथ दोनों बिताये थे 3 महीने 

बिहारी उसे मध्यप्रदेश के जबलपुर लेकर चला गया। उसने रानी के साथ वहां लगभग तीन महीने बिताए। इस दौरान दीवाली के त्योहार पर वह रानी को अपने गांव सोनपुरवा ले आया। लेकिन रानी के पहले से शादीशुदा होने की वजह से उसे बिहारी के घरवाले रखने से इंकार कर गए। इधर प्रेमिका को धरने पर बैठा देख और परिवार वालों के दबाव की वजह से बिहारी घर छोड़कर कर फरार हो गया। प्रेमिका के शिकायत के बाद पुलिस बिहारी को तलाश रही है।