logo

गढ़वा में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

गढ़वा में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

गढ़वा: 
Garhwa News:
झारखंड के गढ़वा जिले में देर रात एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव की बताई जा रही है। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, राघवेंद्र सिंह उर्फ राजा सिंह मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। हालांकि, टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से फरार हो गया। इसके बाद राजा सिंह अपनी मोटरसाइकिल उठाकर घर पहुंचे। बताया जाता है कि देर रात वह अपनी गाड़ी से स्कॉर्पियो सवार की तलाश में निकल पड़े।

नावाडीह के पास बाइक सवार दो युवकों ने की फायरिंग
इसी दौरान नावाडीह गांव के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक पहुंचे और राजा सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। अचानक हुई फायरिंग के बीच राजा सिंह ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी दोबारा उसी स्थान पर पहुंचे। वहां अपनी गिरी हुई मोटरसाइकिल उठाई और मौके से फरार हो गए।

दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी
घटना के बाद पीड़ित पक्ष गढ़वा सदर थाना पहुंचा और दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। एसडीपीओ ने बताया कि प्रतापपुर में गोलीबारी की घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Tags - Garhwa NewsJharkhand CrimeRaja SinghGarhwa PoliceJharkhand News