logo

JMM विधायक अनंत प्रताप देव के बिगड़े बोल, BDO-CO को ऑफिस में घुसकर मारने की दी चेतावनी!

JMM विधायक अनंत प्रताप देव के बिगड़े बोल, BDO-CO को ऑफिस में घुसकर मारने की दी चेतावनी!

द फॉलोअप, गढ़वा 

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शनिवार को राज्य भर में MMDR कानून के विरोध में प्रखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। इसी क्रम गढ़वा के नगर उंटारी में भी झामुमो कार्यकर्त्ता एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्लाबोल किया। इस दौरान भवनाथपुर से झामुमो के विधायक अनंत प्रताप देव का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, विधायक अनंत प्रताप देव ने अपने संबोधन में बीडीओ और सीओ को खुले चेतावनी देते हुए कहा कि झामुमो के कार्यकर्ताओं को तंग मत करो, नहीं तो ऑफिस में घुसकर मारेंगे। नगर उंटारी में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान जेएमएम विधायक अनंत प्रताप देव ने बीडीओ और सीओ को खुले मंच से चेतावनी दी। केंद्र सरकार के एमएमडीआर बिल के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने अधिकारियों पर कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया।

कार्यकर्ताओं को परेशान करना बंद करें

उन्होंने कहा कि झामुमो के कार्यकर्ताओं को परेशान करना बंद करें और जनता के लिए चल रही योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाएं। विधायक ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार जितना मंईयां सम्मान योजना को रोकने की कोशिश करेगी, हेमंत सोरेन की सरकार उतना ही लोगों को इसका लाभ देगी। गढ़वा सदर और नगर उंटारी प्रखंड मुख्यालय में भी बड़ी संख्या में जेएमएम के कार्यकर्ता जुटे। जहां केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। नगर उंटारी प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे जेएमएम विधायक अनंत प्रताप देव ने एमएमडीआर बिल का विरोध करते हुए सरकारी अधिकारियों के कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

Tags - JMM MMDR ACT MLA ANANT PRATAP DEV JHARKHAND GOVERNMENT