logo

3 बच्चों के पिता ने तलाकशुदा को प्रेम जाल में फंसाया, शादी से इनकार करने पर चाकू से किया हमला

HAMLA.jpg

दुमकाः 
तीन बच्चों के पिता ने पहले तो महिला से झूठ बोलकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया, इसके बाद जब महिला ने शादी से मना कर दिया तो उसपर जानलेवा हमला किया गया। गंभीर हालत मे महिला का इलाज चल रहा है। मामला झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड के बाघासोल गांव का है। घटना 21 जनवरी की शाम घटी थी। आरोपी फुलेश्वर मंडल ने घटना वाले दिन प्रेमिका की खूब पिटाई की थी और फिर चाकू से हमला किया था। फुलेश्वर मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


क्या है मामला 
बता दें कि महिला का अपने पति से तलाक हो गया है। इस दौरान उसी फुलेश्वर मंडल से जान पहचान हुई। फुलेशर ने खुद को अविवाहित बताकर महिला को अपने जाल में फंसा लिया। लेकिन जब महिला को फुलेश्वर के बारे में पता चला कि वह तीन बच्चों का पिता है, तो वह दूरी बनाने लगी। फुलेश्‍वर से मिलना बंद कर दिया। फुलेश्वर परेशान होकर बार-बार कॉल करने लगा लेकिन महिला ने रिसपॉन्स नहीं दिया। लेकिन एक दिन फोन रिसीव कर उसने शादी से इंकार कर दिया।

 

इसलिए गुस्‍से में आकर शनिवार शाम फुलेश्वर उसके घर में घुस गया। उस समय महिला घर में अकेली थी। फुलेश्वर ने उसके मुंह में पट्टी बांधी और सुनसान जगह ले जाकर जानलेवा हमला किया। इसके बाद फरार हो गया। लेकिन महिला जिंदा थी, किसी तरह वह घर पहुंची। रात को घरवाले आए तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से फुलो-झानो मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के बयान के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।