logo

सीएम हेमंत के दावत-ए-इफ्तार में राज्य में प्रेम-भाईचारा व खुशहाली की मांगी गई दुआ

1367.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से बुधवार को रमजान -उल- मुबारक के अवसर पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इफ्तार पार्टी में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद दी। इफ्तार से पूर्व सभी ने राज्य की प्रगति, प्रेम- भाईचारा,  खुशहाली और  अमन- चैन के साथ सुरक्षित जनता-सुरक्षित झारखंड की दुआ की। दावत-ए-इफ्तार में राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बादल पत्रलेख और हफीजुल हसन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी,  कई विधायक, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे के अलावा कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरीय पदाधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT