logo

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने ली मासूम की जान, 1 सप्ताह तक करता रहा गलत इलाज

masum1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
अक्सर ऐसी खबर सामने आती है कि झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से लोगों की स्वास्थय खराब हो गई। कई बार तो जान तक चली जाती है। ताजा मामला आया है चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के केदली गांव से। जहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने मासूम की जान ले ली। बताया जा रहा है कि राजहर गांव के रहने वाले छोटू यादव के ढाई साल के बेटे की तबीयत खराब थी। उसका इलाज के लिए झोलाछाप डॉक्टर मदन कुमार कर रहे थे। 


गलत इंजेक्शन से बिगड़ी स्थिति
जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह से बच्चे का इलाज चल रहा था। सोमवार को छोटू यादव अपने बच्चे का चेकअप करवाने के लिए केदली पहुंचे। इसके बाद झोलाछाप डॉक्टर ने  एक इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद पिता बच्चे को घर ले गए। घर ले जाने पर बच्चे की स्थिति खराब होने लगी। तुरंत बच्चा को झोलाछाप के पास लाया गया, जहां स्थिति गंभीर देख उसे सदर अस्पताल चतरा भेज दिया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 


चतरा में धड़ल्ले से झोलाछाप कर रहे काम 
पिता छोटू यादव का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चे का गलत इलाज किया। उन्होंने बताया कि समय पर झोलाछाप ने अस्पताल भेज दिया जाता तो बच्चे की जान बच जाती। बता दें कि चतरा में झोलाछाप बेखौफ होकर इलाज कर रहे हैं, जिससे आये दिन लोगों मौत हो रही है। झोलाछाप मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।  स्वास्थ्य विभाग जानकार भी अनजान बना हुआ हैं।