logo

बिहार में विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा घटी, निशांत कुमार की सिक्योरिटी बढ़ाई गई

a466.jpg

पटना:

बिहार में पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा कम कर दी गई है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विजय कुमार सिन्हा क पहले जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलती थी, लेकिन अब केवल जेड श्रेणी की सुरक्षा ही मिलेगी। वहीं निशांत कुमार को पहली बार जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। हालांकि, वह अभी किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं। पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। बिहार की नई सरकार में डिप्टी सीएम बने विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है। 

बिहार की एनडीए सरकार में बड़ा बदलाव हुआ
गौरतलब है कि बिहार की एनडीए सरकार में बदलाव हुआ है। नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दिया। वह अब राज्यसभा सांसद हैं। वहीं, 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी बिहार के नये मुख्यमंत्री बने हैं। वह बिहार में भाजपा के पहले सीएम हैं। जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे तो डिप्टी सीएम का पद बीजेपी कोटे में आया था। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम थे। सरकार बदली तो जेडीयू को डिप्टी सीएम का पद मिला। 

क्या विजय कुमार सिन्हा से नाराज है केंद्रीय नेतृत्व
सवाल उठ रहा है कि ठीक है कि विजय कुमार सिन्हा अब उपमुख्यमंत्री नहीं रहे, लेकिन क्या उन्होंने बिहार में सत्ता परिवर्तन के बीच केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाने की कीमत चुकाई है। दरअसल, जब सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया तो उन्होंने कहा था कि मैंने कमांडर के आदेश का पालन करते हुए गठबंधन की जरूरतों का ध्यान रखकर सम्राट चौधरी का नाम आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमने पीढ़ियों से पार्टी को खून-पसीने से सींचा और आज बिहार में  कमला खिलाया है। 


 

Tags - Vijay Kumar SinhaVijay Kumar Sinha NewsVijay Kumar Sinha Security Nishant Kumar Security Nishant KumarBihar Political News