logo

गांव के लोक कला प्रोग्राम पर नाचा तो ऊंची जात वालों ने नंगा कर पीटा, दलित शख्स ने सुसाइड कर लिया

कदजोी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के कोपर्डी गांव में एक दलित व्यक्ति की गुरुवार दोपहर को तमाशा (एक लोकप्रिय लोक कला) कार्यक्रम में नृत्य करने पर कई ऊंची जाति के लोगों द्वारा उसके कपड़े उतारकर उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद शख्स ने आत्महत्या कर ली। मृतक विट्ठल (37) महार दलित समुदाय से थे और आरोपी ऊंची जाति के मराठा समुदाय से थे। कोपर्डी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक विवेकानन्द वखारे ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। 


श्मसान ले जाकर कपड़े उतार दिए 
विट्ठल के पिता कांतिलाल द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार , विट्ठल 1 मई की रात कोपार्डी गांव में तमाशा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब 11.30 बजे तीनों आरोपियों बंटी बाबासाहेब सुद्रिक, स्वप्निल बबन सुद्रिक और वैभव मधुकर सुद्रिक ने कथित तौर पर विट्ठल के खिलाफ जातिवादी टिप्पणियां कीं और कार्यक्रम में नृत्य करने को लेकर उनके साथ मारपीट की। फिर वे विट्ठल को एक श्मशान घाट पर ले गए जहां उन्होंने उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और नग्न अवस्था में उसके साथ मारपीट की, जैसा कि एफआईआर में कहा गया है।


फोन भी छीन लिया था 
घर पहुंचने के बाद विट्ठल ने अपने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया। उसने उन्हें बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसका फोन छीन लिया था, जिसके कारण वह मदद के लिए किसी से संपर्क नहीं कर सका। विट्ठल ने अपने परिवार को यह भी बताया कि वह अपमानित महसूस कर रहा है और अपना जीवन समाप्त करना चाहता है। अगले दिन, विट्ठल ने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली, उन्होंने अपनी जेब में चार पंक्तियों का एक नोट छोड़ा, जिसमें अपनी मौत के लिए बंटी और स्वप्निल को जिम्मेदार ठहराया। विट्ठल के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और दो बेटे हैं। उनके भाई शांतिलाल भी कोपर्डी के रहने वाले हैं

Tags - Ahmednagar Maharashtra Ahmednagar Maharashtra news Ahmednagar Maharashtra  latest news maharashtra news folk art program a man beatenMaharashtra ki khabar