द फॉलोअप डेस्क, रांची
CM News Nemara: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज सुबह रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर परिजनों के साथ स्थानीय परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुरूप दिवंगत माता रूपी सोरेन के निमित्त भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभाई। मौके पर उन्होंने पारिवारिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपनी दिवंगत माता की स्मृति से जुड़े पारंपरिक संस्कारों को निभाया। ग्रामीण क्षेत्रों में श्राद्ध कर्म का यह अनिवार्य विधि-विधान और रीति-रिवाज है। इसमें दिवंगत परिजनों के लिए भोजन परोसा जाता है। यह माना जाता है कि परोसा गया भोजन खाते हैं। दिवंगत आत्मा को इससे तृप्ति मिलती है।
