रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेपीसीसी) द्वारा आगामी 27 अगस्त 2025 को पुराना विधानसभा परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) के अध्यक्षों के चयन और संगठन के पुनर्गठन से जुड़ी अहम पहलुओं पर केंद्रित होगी।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुजनी ने जानकारी दी कि इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश करेंगे। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के कार्यसमिति आमंत्रित स्थायी सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू, संगठन विभाग के समन्वयक चल्ला वमशी चंद्र रेड्डी, और झारखंड सह-प्रभारी बेला प्रसाद भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) और डीसीसी (जिला कांग्रेस कमेटी) के सभी प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे।
.jpeg)
मुख्य एजेंडा: संगठन सुधार 2025
इस बैठक का केंद्रीय विषय "संगठन सुधार 2025" रखा गया है। इसके तहत डीसीसी अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुधार, संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त करने, तथा आगामी चुनावों के मद्देनजर रणनीति तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
बैठक का कार्यक्रम:
1:00 बजे: स्वागत भाषण – केशव महतो कमलेश
11:20 – 12:20 बजे:
• संगठन सृजन 2025 पर विशेष सत्र
o एआईसीसी प्रभारी झारखंड
o संगठन विभाग प्रभारी, एआईसीसी
o एआईसीसी सचिव (झारखंड प्रभारी)
12:20 – 14:00 बजे:
• डीसीसी अध्यक्षों व पर्यवेक्षकों की बैठक
• पीसीसी पर्यवेक्षक, जीपीसी व यूएलबी प्रतिनिधि
14:45 – 15:45 बजे:
• संगठन की भावी रणनीति पर विचार
• ग्राम पंचायत एवं शहरी निकाय कमेटियों की भूमिका
• “वोट चोर गद्दी छोड़ो” अभियान को राज्य स्तर पर ले जाने की योजना
इस बैठक के माध्यम से कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपने संकल्प को और मजबूत करेगी।
.jpg)