द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
27 सितंबर को रांची में चिकित्सा से जुड़े हर संवर्ग के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। IMA हॉल बरियातु में दिन के 11.30 बजे से होने वाली इस बैठक में सरकारी और निजी अस्पतालों के चिकित्सक, जूनियर डॉक्टर, नर्सिंग से जुड़े स्टाफ, मेडिकल छात्र और विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से चिकित्सा और इससे जुड़े कर्मियों और संस्थानों की समस्याओं पर विचार किया जाएगा। सुरक्षा और सरकारी सुविधाओं पर विचार-विमर्श के बाद सरकार से उसे पूरा करने की मांग की जाएगी।
.jpeg)