logo

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: आसनसोल मंडल में सिग्नलिंग कार्य के कारण 15-16 सितंबर को कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: आसनसोल मंडल में सिग्नलिंग कार्य के कारण 15-16 सितंबर को कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

जामताड़ा 

पूर्वी रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत मुगमा और कालूबथान स्टेशनों के बीच सिग्नलिंग अनुरक्षण (रखरखाव) का महत्वपूर्ण कार्य होना है। इसके लिए 15 और 16 सितंबर को 7 घंटे का नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। 15 और 16 सितंबर को पूर्णतः रद्द रहने वाली ट्रेनों में 13545/13546 आसनसोल-गया-आसनसोल एक्सप्रेस और 63555/63556 आसनसोल-बरकाकाना-आसनसोल मेमू शामिल है। आंशिक रूप से रद्द या मार्ग परिवर्तन वाली ट्रेनों में 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान एक्सप्रेस 15 और 16 सितंबर को हटिया के बजाय केवल आसनसोल तक ही चलेगी और वहीं से वापस रवाना होगी।

यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें

जिन ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है उनमें 15 सितंबर को 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 60 मिनट देरी से रवाना होगी। 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस 50 मिनट विलंब से खुलेगी। 17008 दरभंगा-चार्लापल्ली एक्सप्रेस 90 मिनट का पुनर्निर्धारण। 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 75 मिनट देरी से चलेगी। इसके साथ ही 16 सितंबर को 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस को 30 मिनट पुनर्निर्धारित किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Tags - Signal Maintenance Train Rescheduling Indian Railways Railway Update