logo

अवैध शराब के 3 कारोबारी पकड़े गये, 3 वाहनों के साथ जब्त की गयी 2246 लीटर नकली शराब 

WINE1.jpeg

रांची

रांची के पंडरा में आज अवैध शराब के 3 कारोबारी पकड़े गये हैं। वहीं, 3 वाहनों के साथ 2246 लीटर देसी शराब भी जब्त की गयी है। मिली खबर के मुताबिक सहायक आयुक्त उत्पाद रांची के निर्देशानुसार आज पंडरा OP अंतर्गत नोवा नगर, में छापामारी की गयी। इस दौरान 3 अवैध शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी हुई। साथ ही 260 पेटी में तूफानी KIQ देसी शराब व 3 वाहन जब्त किये गये। 

मिली खबरों में कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर ये छापेमारी की गयी है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम धीरज कुमार, श्यामसुंदर साव ऊर्फ छोटू और चंदन कुमार साव हैं। वहीं, 2246.4 लीटर देसी शराब जब्त की गयी है। ये जानकारी रांची उत्पाद विभाग की टीम ने दी है। बता दें कि इन दिनों रांची जिले में अवैध शराब और इसके बनाने वालों को खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 


 

Tags - Illegal liquorseizedarrested Jharkhand News