logo

गिरिडीह : पलकिया गांव में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री ध्वस्त, 1280 लीटर स्पिरिट, हजारों स्टिकर्स और ढक्कन जब्त

se5b7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अधीक्षक उत्पाद (मुo), EIB, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार गठित विशेष टीम ने सोमवार को गिरिडीह जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र स्थित पलकिया गांव में एक अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया। टीम ने छापेमारी कर फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया और वहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने की सामग्री जब्त की।
अधिकारियों के अनुसार, यह फैक्ट्री लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध शराब का उत्पादन कर रही थी। इस कार्रवाई के लिए टीम को ग्रामीणों से सूचना और खुफिया रिपोर्ट मिली थी। टीम के पहुंचते ही फैक्ट्री का संचालक और श्रमिक फरार हो गए। छापेमारी में 12 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की (750ml), 15 बोतल आइकॉनिक व्हिस्की (180ml), 1280 लीटर स्पिरिट, 5 लीटर केरामेल, 2000 नकली शराब स्टिकर्स, 20 हजार कॉर्क ढक्कन और 150 लीटर तैयार अवैध शराब बरामद हुई। जब्त सामग्री से साफ पता चलता है कि फैक्ट्री बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार कर रही थी।
पुलिस ने इस मामले में बिजय मंडल, मनोज रजक, दीपक सोरेन, सुभाष मंडल, मुचू हंसदा और मुरु टूडु को मुख्य आरोपी बनाया है, जो मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। उत्पाद कार्यालय ने बताया कि गिरिडीह जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। गांव के लोग इस कार्रवाई का स्वागत कर रहे हैं और उन्होंने प्रशासन से ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की मांग की है।

Tags - latest Giridih news Giridih News updates latest Giridih news Giridih news Updates Giridih news updates Liquor News liquor news updates latest Giridih news updates