logo

सिमडेगा में जूते के दुकान से चल रहा था नशीली दवा का अवैध कारोबार, पुलिस ने किया भंडाफोड़

ybjnuirtyimt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा पुलिस ने शहरी क्षेत्र स्थित एक फुटवियर दुकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया और नशे के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि सिमडेगा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर की गुलजार गली स्थित सम्राट बूट हाउस में मो सैफ अली अंसारी नामक युवक प्रतिबंधित नशीली दवा पैभोन स्वास प्लस की बिक्री धड़ल्ले से कर रहा है। सूचना के आलोक में एसपी सिमडेगा ने एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की। इस टीम में सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक, एसआई प्रदीप महतो, एसआई विकास कुमार, एसआई श्याम नंदन सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस टीम ने सम्राट बूट हाउस में छापेमारी की। मौके से 114 कैप्सूल पैभोन स्वास प्लस और 11 खाली कैप्सूल डब्बे बरामद किए गए। सभी नशीली कैप्सूल को जब्त करते हुए दुकान संचालक मो सैफ अली अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि सिमडेगा पुलिस लगातार ऐसे नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही और नशे के कारोबारियों का पर्दाफाश किया जाएगा और पुलिस किसी भी कीमत पर सिमडेगा में नशे के काले कारोबार को बर्दाश्त नहीं करेगी।

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand news jharkhand News in Hindi latest updates Simdega news updates Simdega news Updates Simdega News in hindi latest Simdega Updates latest Simdega news Simdega news in