logo

महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ेगी तो समाज सशक्त बनेगा: जगत माझी

qwe4r5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसलपीएस) से जुड़ी गोइलकेरा प्रखंड के दो महिला समूहों के बीच ट्रैक्टर और छोटा यात्री वाहन (छोटा हाथी) का वितरण किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक जगत माझी ने आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत ज्योति महिला स्वयं सहायता समूह, गोटाम्बा को छोटा हाथी और सरना महिला स्वयं सहायता समूह, कोनैना को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी।
योजना के तहत महिला समूहों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर स्वरोजगार के लिए ट्रैक्टर और छोटा हाथी वाहन उपलब्ध कराया गया। इसके संचालन से महिला समूह स्वरोजगार कर सकेंगी। चाबी सौंपने के बाद विधायक जगत माझी ने योजना की प्रशंसा करते हुए इसे सरकार की बेहतरीन पहल बताया। विधायक ने महिला समूह की सदस्यों से अपील की कि वे आपस में समन्वय स्थापित कर वाहनों का संचालन करें, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके।
विधायक ने कहा, "महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ेंगी तो समाज सशक्त बनेगा।" उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्वरोजगार को लेकर किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता होगी, तो वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। महिला समूह की सदस्यों ने भी यह आश्वासन दिया कि वे वैध तरीके से वाहनों का संचालन करेंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिल सके। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, झामुमो जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, जेएसलपीएस के बीपीएम मुमताज आलम, विवेक अनुज मुंडा, रासबिहारी, गीता गागराई, मंजू कायम, रासमनी हस्सा समेत महिला समूह की सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Tags - latest West Singhbhum News West Singhbhum News Updates latest West Singhbhum News latest West Singhbhum Updates West Singhbhum News in Hindi latest News Updates latest West Singhbhum News updates West Singhbhum updates West Singhbhum News in hind