logo

छात्रों के साथ खड़ी है तो समर्थन वापस ले कांग्रेस, CM आवास घेराव पर बोले नवीन जायसवाल

navin4.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर BJP विधायक नवीन जायसवाल ने JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर झारखंड सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र पिछले 22 दिनों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचा रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

नवीन जायसवाल ने कहा कि अब छात्र लाचार और विवश होकर 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान कर चुके हैं। वहीं, 24 जिलों में पुतला दहन की घोषणा भी की गई है। उन्होंने सरकार से हठधर्मिता छोड़कर छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनने की अपील की।

सरकार से समर्थन वापस ले कांग्रेस 
नवीन जायसवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार वास्तव में झारखंड के युवाओं के हित में काम करना चाहती है, तो छात्रों की मांगों पर जल्द सहमति बनानी चाहिए। नवीन जायसवाल ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस झारखंड के युवाओं की आवाज सरकार तक नहीं पहुंचा सकती, तो उसे सरकार से समर्थन वापस लेने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को छात्रों से ज्यादा सत्ता में बने रहने की चिंता है।

Tags - Babulal Marandi BJP Jharkhand Students Protest CM House Gherao Student Movement