चाईबासा
झारखंड के सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आज एक बार फिर आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल इलाज के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है
ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में सर्च टीम के चार जवान घायल
बताया जा रहा है कि बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी दौरान आज सर्च टीम जैसे ही आगे बढ़ी, पहले से बिछाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया। गौरतलब है कि बुधवार को भी इसी क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट की घटना सामने आई थी, जिसमें चार जवान घायल हो गए थे। इसके बावजूद सुरक्षाबलों ने अभियान को और तेज करते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और लगातार तलाशी अभियान जारी है।