द फॉलोअप डेस्कः
पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में एक बार फिर IED ब्लास्ट हुआ है। जहां यह ब्लास्ट हुआ है वह जरायकेला थाना क्षेत्र का राधापोड़ा जंगल है। इस ब्लास्ट की चपेट में CRPF के 134 बटालियन के एसआई सुबोध कुमार घायल हो गए हैं। हादसे में घायल जवान का घटनास्थल पर ही प्रारंभिक इलाज कर हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। जहां इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार आज सुबह तकरीबन 10 बजे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। इसके बाद जांच टीम सर्च अभियान चला रही थी। इसी क्रम में यह विस्फोट हो गया। इसमें सीआरपीएफ का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।