logo

चाईबासा में फिर IED ब्लास्ट, घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया

id.jpg

द फॉलोअप टीम, चाईबासाः
चाईबासा के कोल्हान जंगल से से फिर आईडी ब्लास्ट की खबर आ रही है। जानकारी मिल रही है कि कई जवान घायल हुए है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। घायल को रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया है। कोल्हान जंगल के अंजदबेड़ा में यह ब्लास्ट हुआ है। सीआरपीएफ 174 बटालियन के जवान घायल हुए हैं। बता दें कि इससे पहले 17 नवंबर को भी आईईडी ब्लास्ट की घटना घटी थी। दरअसल, चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल के जवान फिर से आईईडी बम ब्लास्ट की चपेट में आ गए है। हालांकि यह पुष्टि नहीं की गई है कितने जवान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से घायल हुए हैं। वहीं सभी घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाए जाने को लेकर हेलीकॉप्टर वहां पहुंच गई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के हार्डकोर नक्सलियों के खिलाफ जारी पुलिस के सर्च आपरेशन के दौरान यह घटना गुरुवार सुबह हुई। सुबह में सर्च अभियान के दौरान मुफस्सिल थाना अंतर्गत हेसाबांध गांव के समीप नक्सलियों द्वारा लगाया गए आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ 174 बटालियन का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल जवान को एयरलिफ्ट करके बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N 

Trending Now