logo

IAS छवि रंजन NRHM निदेशक पद से हटाए गए, स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बने

IAS_CHHAVI_RANJAN.jpg

रांची 
रांची में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। IAS अधिकारी छवि रंजन को NRHM के निदेशक पद से हटाकर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह आदेश आज जारी किया गया। निलंबन रद्द होने के बाद हाल ही में छवि रंजन की NRHM में निदेशक के रूप में पोस्टिंग की गई थी। हालांकि, कुछ ही दिनों के भीतर उनका फिर से स्थानांतरण कर दिया गया और अब उन्हें स्वास्थ्य विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। छविरंजन झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी के सीईओ और झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
इस ताजा पदस्थापन को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है, क्योंकि NRHM जैसे महत्वपूर्ण विभाग में उनकी तैनाती अल्पकालिक रही। फिलहाल सरकार की ओर से इस बदलाव के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शशि प्रकाश झा ही निदेशक एनआरएचएम बने रहेंगे। इसी तरह वाणिज्य कर सचिव अमित कुमार सचिव (संसाधन) वित्त के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest