logo

सांवले रंग की थी पत्नी सिर्फ इसलिए पति ने करंट लगाकर ले ली जान फिर ये हुआ...

curr.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 
हमारे समाज में कहा जाता है कि आदमी की सूरत नहीं, उसकी सीरत मायने रखती है। लेकिन बिहार के पूर्वी चौपारण जिले के एक गांव में एक महिला की जान उसके पति ने सिर्फ इसलिए ले ली क्योंकि देखने में उसका रंग सांवला था। इसलिए पति उसे पसंद नहीं करता था। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। मिली खबर के मुताबिक मामला छतोनी थाने के बड़ाबरियापुर का बताया जाता है। आरोप है कि युवक ने बिजली का करंट लगाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। 
पुलिस ने क्या बताया 
पुलिस ने बताया कि संग्रामपुर पुरन्दरपुर का रहने वाला श्यामलाल साह बड़ाबरियारपुर की एक बर्फ फैक्ट्री में काम करता है। और वहीं पर किराये का मकान लेकर पत्नी प्रियंका के साथ रहता था। आरोप है कि उसकी पत्नी प्रियंका देवी (23) सांवले रंग की थी। इस कारण पति उसे अक्सर ताने देता था। इसी दौरान, सोमवार को पति ने कथित तौर पर बिजली का करंट लगाकर प्रियंका की निर्मम हत्या कर दी। उसके बाद शव को बर्फ के डिब्बे में छिपाकर ठिकाने लगाने ले जा रहा था। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N