द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
हूरलूंग डांगर कुली कमेटी की ओर से आयोजित श्री श्री गणेश पूजा का विधिवत एवं भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव और गाजे-बाजे के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष संजीत लोहार, सोमबारी लोहार, रीताली लोहार, खुशबू लोहार, पूजा लोहार, सचिव कृष्णा शंकरी लोहार, सीमा दास, सरस्वती लोहार, मनोज प्रेम, विष्णु, राजू मोहन, कालोंसोना और विशाल प्रमाणिक समेत सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तजन भी शामिल हुए। सभी ने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

जयकारों के साथ दी गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई
गणपति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ भगवान श्री गणेश को भावपूर्ण विदाई दी। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। गणेश पूजा और विसर्जन कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ।