logo

गढ़वा के सैंकड़ो लोगों ने थामा JMM का दामन, मंत्री मिथिलेश बोले- राज्य में चौतरफा विकास से विरोधी बेचैन 

jmm.png

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका, मेराल प्रखंड के विभिन्न गावों से 400 से अधिक महिला-पुरूषों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। शनिवार को गढ़वा विधायक व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मेराल प्रखंड के अरंगी, बौराहा, रंका प्रखंड के सिरोईखूर्द, मझिगावां, बाहाहारा, मानपुर, चटनमान, गासेदाग, गौरगड़ा गावों के शामिल होने वाले लोगों को मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने आने वाले विधानसभा चुनाव में मंत्री मिथिलेश ठाकुर की एकबार फिर जीत सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया। 
    

राज्य गठन के बाद पहली बार झारखंडी जनमानस की सरकार बनी
पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि आजादी के बाद से सबसे पिछड़े क्षेत्र में गिने जाने वाले गढ़वा की अब पूरी तरह से तस्वीर बदल गई है। गढ़वा अग्रणी जिलों की श्रेणी में खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि कम समय में गढ़वा में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यां से प्रभावित होकर हर रोज सैंकड़ो की संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व किये गये वादे को वे एक-एक कर पूरा कर रहे हैं। साथ ही पूरे राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी वर्गों के लिए कई जनोपयोगी योजनाएं चला रहे हैं। जिससे पूरे राज्य की जनता लाभान्वित हो रही है। मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार वर्ष 2019 में झारखंडी जनमानस की सरकार बनी है। राज्य में हो रहे चौतरफा विकास से विरोधी बेचैन हो गये हैं। 

गढ़वा के सैंकड़ो लोगों ने थामा JMM दामन 
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से रंका प्रखंड के बाहाहारा पंचायत के युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमार यादव के नेतृत्व में प्रभु यादव, विरेंद्र यादव, चइतु भुईयां, हजारी राम, जयराम पासवान, अनिल पासवान, धनंजय परहिया, सूरज सोनी, समीर खान, हमीद खान, रविंद्र प्रजापति, बसु सिंह, महेंद्र सिंह, शंभु लाल, विश्वनाथ भुईयां, सुभाष रजक, विनोद ठाकुर, संजय ठाकुर, रामदेव बैठा, पुष्पा देवी, ममता देवी, मंजू देवी, जगन साव, रामचंद्र परहिया, मझिगावां से सनोज चौधरी, मुखलाल भुईयां, रतन साव, रामस्वरूप चौधरी, गजेंद्र साव, मानपुर से नसरूल अंसारी, शमशाद अंसारी, हाफिज सलीम रिजवी, हाफिज सलीम अख्तर, हसनैन अंसारी, हसीब अंसारी, रईस अंसारी, शौकत अंसारी, मोजीम अंसारी सहित 400 से अधिक लोगों का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, प्रियम सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Tags - jmm news garhwa mithilesh thakur jmmhindi news