logo

हजारीबाग की रामनवमी में करतब दिखाते चोटिल हुए सैकड़ों लोग, 2 की गई जान, प्रशासन अलर्ट

rybem.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग में ऐतिहासिक रामनवमी के अवसर पर शहर में जहां एक ओर पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ झांकियां निकाली जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई. मेडिकल अपडेट के अनुसार, शनिवार देर शाम से लेकर रविवार दोपहर 1:30 बजे तक करीब 5200 लोग घायल हुए हैं। ये सभी घायल पारंपरिक हथियारों के करतब दिखाने के दौरान चोटिल हुए हैं। घायलों में से दो लोगों को गंभीर हालत में रिम्स रेफर किया गया है, जबकि 6 से 7 लोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं। दुखद रूप से, दो लोगों की मौत भी हो गई है। एक मृतक की उम्र लगभग 20-22 वर्ष बताई जा रही है दूसरे व्यक्ति की मौत रेफर के दौरान रास्ते में हो गई, जिसकी पहचान ग्वालटोली निवासी अभिषेक वर्मा के रूप में हुई. 

सदर अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। डीडीसी स्वयं अस्पताल में कैंप कर रहे हैं, ताकि इलाज में किसी प्रकार की कमी न हो। वहीं डॉक्टरों की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ घायलों के उपचार में जुटी हुई है। सदर अस्पताल के ट्रॉमा इंचार्ज, डॉ अभिषेक ने बताया कि अभी तक लगभग 450 घायल आए हैं, जिनका इलाज लगातार जारी है। गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। सभी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पूरी तरह अलर्ट हैं। फिलहाल, प्रशासन की निगरानी में रामनवमी का आयोजन जारी है और सुरक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है।


 

Tags - Ram Navami accident India Hazaribagh news 2026 Ram Navami injuries Jharkhand Hazaribagh festival accident Ram Navami casualties India Jharkhand festival injuries RIMS Ranchi referred patients Festival safety India