रांची
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या तथा देश में बढ़ते यौन अपराध की घटना को लेकर रविवार को गया मानव अधिकार मिशन झारखंड और गरिमा पॉजिटिव फाउंडेशन की ओर से प्रदर्शन किया गया। विरोध मार्च रेडियम रोड से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला गया। इसमें गृहणी, छात्राएं और बुद्धिजीवी वर्ग तथा समाज के प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया और एक सुर में आवाज बुलंद कर महिलाओं की सुरक्षा की मांग की गयी।
सभा में शामिल लोगों ने कहा कि अपराधी समाज के ताना-बाने को उलझा देता है।

इसलिए हम सभी की नैतिक जिम्मेवारी है कि अपने समाज को स्वच्छ रखें और आपस में चर्चा करके अपराध मुक्त समाज बनाने का हमेशा प्रयास करे। आज भारत का विश्व में डंका बज रहा है इस तरह की क्रूर मानसिकता वीभत्स अपराध करने के बाद कही न कही आज के ग्लोबल दौर में एक दाग पहुंचता है देश की गरिमा और उन्नति में इस लिए इसकी रोक जरूरी है।

विरोध मार्च में मानव अधिकार मिशन के प्रदेश अध्यक्ष पीके लाला, महासचिव दीपक कुमार, गरिमा पॉजिटिव फाउंडेशन की अध्यक्ष सोहिनी रॉय, सचिव परवाज़ खान, दित्य घोष, पुष्पा कुशवाहा, अजीत कुमार, सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष तनुश्री सरकार शिला देवी, डॉ रोज उरांव , डॉ अनुराधा वत्स, नीलम, अजय कुमार संजय प्रसाद तथा अन्य प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।
