logo

लोहरदगा में 4 छात्राओं को सांप काटने के मामले में मानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव से मांगा जवाब

snakebite.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

झारखंड के लोहरदगा में हायर सेकेंडरी रेशिडेंशियल स्कूल में 4 छात्राओं को सांप काटने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वत संज्ञान लिया है। बीते 7 जुलाई को हुई सर्पदंश की घटना में 1 छात्रा की मौत हो गई, जबकि 3 लड़कियों का इलाज जारी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार ने कहा कि यदि खबर सही है तो यह छात्राओं के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव को नोटिस जारी करके एक हफ्ते में घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

रिपोर्ट में देनी होगी छात्राओं के सेहत की जानकारी

आयोग ने कहा कि रिपोर्ट में घायल छात्राओं की सेहत की जानकारी भी देनी होगी। बीते 10 जुलाई की रिपोर्ट के मुताबिक घायल 3 छात्राओं में से एक की हालत गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि सर्पदंश की यह घटना उस वक्त हुई, जब रात का भोजन करने के बाद लड़कियां ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में सो रही थी।

 

 

 

Tags - JharkhandLohardagaSnakebiteHuman Rights Commission