logo

हटिया स्टेशन पर मानव व बाल तस्करी का प्रयास नाकाम, 4 लड़कियों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

hatia0123.jpg

रांची 
ऑपरेशन “AAHT” (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया द्वारा मानव और बाल तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया गया। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ रांची मंडल सतर्क मोड में कार्यरत है।
दिनांक 23 अगस्त 2025 को सीआईबी शाखा, एएचटीयू टीम और आरपीएफ हटिया की संयुक्त जांच के दौरान हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 से चार लड़कियां और एक संदिग्ध पुरुष पकड़े गए।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी राम भरोसे पासवान उर्फ अमर पासवान, दो नाबालिग लड़कियों को काम दिलाने के बहाने बेंगलुरु ले जाने की योजना बना रहा था। वह कपड़ा कंपनी में नौकरी और 22,000 रुपये मासिक वेतन का झांसा देकर उन्हें बहला-फुसला रहा था। यात्रा और भोजन का खर्च कथित कंपनी द्वारा उठाया जाना था, और आरोपी को हर लड़की के बदले कमीशन मिलता था।


मौके से आरोपी का मोबाइल फोन, रेलवे टिकट और आधार कार्ड की फोटोकॉपी बरामद की गई। चारों लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आरपीएफ पोस्ट हटिया लाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए उसे एएचटीयू रांची को सौंप दिया गया। वहीं, दो नाबालिग लड़कियों को देखभाल के लिए प्रीमाश्रय, रांची भेजा गया।
अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं कर्मी:
•    आईपीएफ एस.आर. कुजुर
•    एसआई सूरज रजबंशी
•    एसआई सुनीता तिर्की
•    सुचीता टोप्पो
•    सुभलक्ष्मी स्वाईं
•    सोनू कुमावत
•    सी. कच्छप
•    अरविंद कुमार

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest